जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव क्यों है इतना खास? जानें पूजा, व्रत और भोग से जुड़ी बातें
हर साल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन घरों और मंदिरों में कान्हा की विशेष पूजा की जाती है, बाल गोपाल को नए वस्त्र पहनाए जाते हैं और मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है।

